बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के निवासी एक्सपोर्ट फैक्ट्री कर्मचारी ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित एक्सपोर्ट फैक्ट्री में कार्यरत युवक प्रदीप सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। वह कैंट चौबारी इलाके का निवासी था। शुक्रवार शाम फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े आठ बजे प्रदीप के मोबाइल से उसकी पत्नी के पास फोन आया था ।