मोहनिया: एनएच-19 पर बरेज से पुसौली तक लगा 7 किलोमीटर लंबा जाम, वाहन चालक हो रहे परेशान
Mohania, Kaimur | Feb 12, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया शहर के एनएच 19 पर बरेज़ गांव से पुसौली तक 7 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जिससे गाड़ियां एनएच 19 पर रेंग रही है। इस जाम में सभी लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है की कुंभ को लेकर ट्रैफिक बढ़ गया है और डायवर्सन के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई है।