पंचकूला: एमडीसी निवासी युवती को चीन का वीजा दिलाने के नाम पर ₹1.42 लाख ठगने वाले आरोपी को एमडीसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीसी निवासी युवती को चीन का वीजा दिलाने के नाम पर 1.42 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को एमडीसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित जीरकपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने चीन का वीजा लेने के लिए एजेंट रोहित को डिजिटल माध्यम से 12 हजार रुपये का भुगतान किया था।