नौहट्टा: चुटिया थाना कांड में अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चुटिया थाना कांड में अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने शनिवार को शाम क़रीब 6 बजे बताया कि चुटिया थाना कांड सं0-12/26 के तहत नामजद अभियुक्त विजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त विजय शर्मा, पिता स्वर्गीय गुलाब शर्मा, निवासी पंडुका, थाना चुटिया, जिला रोहतास है।