जबलपुर: लम्हेटा घाट पर बनाए जा रहे हैं नए ब्रिज पर तैनात चौकीदारों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, एसपी से लगाई गुहार
जबलपुर: भेड़ाघाट स्थित लम्हेटा घाट में मैं बनाए जा रहे नए ब्रिज के ठेकेदार द्वारा रखे गए चौकीदारों को पिछले दो से तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने से परेशान चौकीदारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बकाया वेतन जल्द दिलाने की मांग की।