नौरोजाबाद: राजस्व महा अभियान की मॉनिटरिंग करने नौरोजाबाद तहसील पहुंचे कलेक्टर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
किसानो से संबंधित समस्याओं के घर बैठे निराकरण के लिए प्रदेष सरकार के राजस्व विभाग व्दारा 45 दिवसीय राजस्व महा अभियान का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के बीच राजस्व महा अभियान की मानीटरिंग नौरोजाबाद तहसील पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का आरसीएमएस मे पंजीयन , प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता , दायरा पंजी सहित अभियान के प्रगति की समीक्षा की।