रामगढ़: राजकोट से केदारनाथ तक पैदल निकले ‘धर्मयात्री’ का नौगांवा में जोरदार स्वागत, 32 दिन में नापे 1150 किमी
Ramgarh, Alwar | Apr 13, 2026 राजकोट से चारधाम की कठिन पैदल यात्रा पर निकले संजय प्रजापति सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जैसे ही नौगांवा पहुंचे, गांव में मानो उत्सव सा माहौल बन गया। ग्रामवासियों ने साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और जयकारों के बीच उनका हौसला बढ़ाया। संजय प्रजापति ने बताया कि वह यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ सहित चारधाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं।