बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन, 8 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
पुलिस लाइन में एसपी मनीष की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार की रात 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस दौरान 08 सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया.