गोरौल: 8 सूत्री मांगों को लेकर गोरौल प्रखंड के 85 जनवितरण प्रणाली दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की, गरीबों की परेशानी बढ़ी
8 सूत्री मांगों को लेकर गोरौल प्रखंड क्षेत्र के 85 जनवितरण प्रणाली दुकानदार बीते एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिससे गरीब को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के गोरौल प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह ने गिरफ्तार को 4 बजे दिन में बताया कि जब तक हम लोग की मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा।