कोलारस: अटलपुर-बरखेड़ा में ट्रक और बस की भिड़ंत, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभागीय के बदरवास थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अटलपुर और बरखेड़ा गांव के बीच ट्रक और यात्रियों से भरी बस की जोरदार भिंडत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।