बेरमो: फुसरो में सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में बाइक सवार गंभीर घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Bermo, Bokaro | Jul 6, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो-पिछरी मार्ग पर सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार दीपक तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।सोमवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि रविवार सोमवार मध्य रात्रि को बालीडीह से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दीपक ट्रक के नीचे फंस गया।