चायल: सराय अकिल कोतवाली में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की की गई अपील
सराय अकिल में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ताजियादारों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाने की अपील!