एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर अपनी सार्थकता साबित की। थाना दक्षिण क्षेत्र से लापता हुईं दो मासूम बहनें—आयजा पुत्री अदनान उम्र करीब 5 वर्ष और आविदा पुत्री इमरान उम्र करीब 4 वर्ष—को पुलिस ने गुम होने के महज 30 मिनट के भीतर सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफार्मों की मदद से ढूंढ निकाला।