कप्तानगंज: कुशीनगर: “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के तहत परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल, तीन दम्पत्तियों में हुआ आपसी सुलह-सम्मति
“मिशन शक्ति अभियान 5.0” के तहत परिवार परामर्श केंद्र कुशीनगर ने एक सराहनीय पहल करते हुए आपसी मतभेद से जूझ रहे तीन दम्पत्तियों के बीच सुलह-सहमति से समझौता कराया।पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र में आमंत्रित किया गया था। परामर्श के दौरान दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न मनमुटाव और गलतफहमियों को दूर करवाकर फिर से एक साथ फिर से नया वैवाहिक जीवन जीने का संकल्प लिए।