पूरनपुर: नगर में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
पूरनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार दोपहर दो बजे नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के एक कॉलेज से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बाबा साहब के चित्र से सजी झांकियां, डीजे और बैंड-बाजों के साथ निकाली गई।