हरिहरगंज प्रखंड के सतगावां मोहल्ला अंसारी बिगहा में माउंट विस्टा एकेडमी का उद्घाटन शुक्रवार को बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी एवं सीओ मनीष सिन्हा ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ व सीओ ने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार समय की आवश्यकता है। ऐसे विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी।