नोखा: कानपुरा बस्ती में फेस टू फेस लाइन होने से घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, कई उपकरण हुए जल
Nokha, Bikaner | May 23, 2026 नोखा कस्बे की कानपुरा बस्ती में बिजली लाइन फेस टू फेस होने से अचानक घरों में तेज वोल्टेज दौड़ गया, जिससे कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी महावीर भार्गव ने बताया कि दोपहर के समय अचानक हाई वोल्टेज आने से उनके घर सहित आसपास के कई घरों में पानी की मोटर, टीवी, फ्रिज, पंखे, कूलर, ट्यूबलाइट, बल्ब और मोबाइल