कानपुर: महापौर ने खुद खड़े होकर हटवाया अतिक्रमण, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद
कानपुर नगर निगम ने मंगलवार 1 बजे परेड से लेकर उर्सला तक अतिक्रमण अभियान चलाया। मेयर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में चला कर अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मेयर ने फुटपाथ तक हो गए अवैध कब्जों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं अवैध अतिक्रमण की वजह से सड़क पर रोजाना जाम की समस्या बनी हुई थी।