गोपालगंज: कररिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 26 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक युवक के घर के अंदर से 26 लीटर शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया।