भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को एक बार फिर किसानों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह झड़प उस समय हुई जब अंचलाधिकारी (सीओ) चंद्रप्रकाश पुलिस बल और कंपनी की मशीनों के साथ चिरईयाँटांड एवं चिंतावन बिगहा गांव के बधार में जबरन निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे।किसानों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए काम रोक दिया