गाण्डेय: 30 जून हुल दिवस के पावन अवसर पर गांडेय प्रखंड के कोरबंधा गांव मे वीर शहीद सिदो-कान्हू की स्मृति में भव्य समारोह का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 30, 2026
30 जून हुल दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे गांडेय प्रखंड के कोरबंधा गांव में सिद्धू कान्हू संथाल जुवान गांवता के बैनर तले वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो की स्मृति में भव्य हुल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।