शनिवार की रात एक व्यक्ति शिकायत करने के लिए थाना सैनी पहुंचा था।शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सैनी इलाके का रहने वाला है।पत्र के माध्यम से बताया कि उसका दामाद छोटी बेटी को लेकर फरार हो गया है।शिकायत पत्र पाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि इन लोगों के बीच में काफी हंसी मजाक चलता था।जीजा पर बहला फुसलाकर साली को भगा ले जाने का आरोप है।