लोहरदगा: जिला उद्यान कार्यालय के पास 28 किसानों को निःशुल्क ओल वितरित किए गए
जिला के विभिन्न गांव के 28 किसानों के बीच ओल का वितरण जिला उद्यान पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. किसानों को ओल देते हुए जिला उद्यान पदाधिकारी ने कहा की किसान भाई-बहन ओल का उचित देखभाल कर बेहतर उपज करें व आर्थिक रूप से समृद्ध बने. इससे पूर्व 400 किसानों का आवेदन प्राप्त किया गया था! इसकी जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे मिली!