चमरौआ CHC में बच्चे को जन्म देने आई एक महिला की हालत बिगड़ गई। महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के परिजन महिला को जिंदा समझकर जिला अस्पताल ले आए,जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। यह तस्वीर मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे की है जब मृतक महिला के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार के लिए घर लेकर जा रहे हैं।