बहराइच: जौहरा इलाके में कुत्ते के हमले में एक बालक हुआ घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत जौहरा इलाके में नल के पास हाथ धुल रहे बालक पर कुत्ते ने हमला कर के नोच कर उसे घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बालक नल पर हाथ धो रहा था। तभी अचानक कुत्ते ने हमला करके नोच कर घायल किया है। इलाज जारी है।