भरगामा: तेज आंधी-तूफान से भरगामा में भारी नुकसान, परचून दुकान पर पेड़ गिरने से सामान हुआ क्षतिग्रस्त
शनिवार की संध्या करीब 7 बजे भरगामा प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए तथा कुछ कच्चे और कमजोर मकानों को भी नुकसान पहुंचा। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।