भेरूंदा में धनलक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के नाम से एक संस्था है जो लोगों को लोन देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है जिसके शहर में जगह-जगह प्रचार हेतु पंपलेट लगाए गए हैं। कंपनी के प्रलोभन में आकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक महिला को धनलक्ष्मी कंपनी में पदस्थ व्यक्ति राहुल सक्सेना ने डॉक्यूमेंटेशन के नाम पर 8500 रूपये ठग लिए और फोन बंद करके गायब हो गया।