अटेर के मधैयापुरा गांव पर स्कूल बस रोक कर आरोपी युवकों ने चालक के साथ डंडों से मारपीट करते हुए वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत सजल मिश्रा नामक युवक ने सुरपुरा थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की फरियाद पर पुलिस ने आज आरोपी अजीत यादव एवं दो अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है