मुंगेर: मुंगेर में नक्सली कमांडर सुरेश कौड़ा ने किया आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार बरामद, बिहार नक्सलमुक्त घोषित
Munger, Munger | Feb 18, 2026 लंबे समय से सक्रिय रहे नक्सलियों के स्पेशल एरिया कमिटी कमांडर सुरेश कौड़ा ने बुधवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसके पास से एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक एके-56 राइफल तथा 505 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम मुंगेर पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार दोपहर आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिक