नौबतपुर: नौबतपुर में अनियंत्रित हाइवा घरों और दुकानों में घुसा, लोग बाल-बाल बचे
नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर चैनपुरा स्थित एनएच-139 पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित हाइवा ट्रेलर सड़क किनारे बने पांच घरों और दुकानों में जा घुसा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में वेदामी देवी,मुन्नी देवी,विनोद चौधरी,सत्येंद्र साव और रंजन साव के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई बिजली के खंभे टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो