कटनी ग्रामीण: देवरी रेलवे गेट ओवरब्रिज निर्माण की सुस्त रफ्तार, जर्जर वैकल्पिक मार्ग बना हादसों का कारण
कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित देवरी रेलवे गेट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य लंबा खिंचने से आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बनाया गया वैकल्पिक मार्ग अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं,