मुरैना नगर: मुरैना के रामपुर कला में चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, वीडियो हुआ वायरल
मुरैना जिले के रामपुर कला कस्बे की राठौर गली में 2 मई को नाली पर चबूतरा बनाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद है|