मुरैना नगर: जिला अस्पताल में घायल पूर्व मंत्री को 4 घंटे तक दिल्ली के लिए एंबुलेंस नहीं मिली, ग्वालियर से एंबुलेंस बुलाकर किया रवाना
मुरैना जिला अस्पताल में हालात बद से बदतर होती जा रही है ,जहां मरीज तो दूर की बात है जहां एक्सीडेंट में घायल भाजपा नेता व पूर्व मंत्री को भी जिला अस्पताल में एंबुलेंस नसीब नहीं हो पाई, उसके बाद ग्वालियर से एंबुलेंस को बुलाया गया और उपचार के बाद पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।