बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर बुधवार को मुजफ्फरपुर में देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार शाम बताया कि अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्