बबेरू: भीती गांव मे चिलचिलाती गर्मी को लेकर पेयजल का संकट, महीनो से खराब पड़े हैंडपंप नहीं बनवाया गया लोग पानी के लिए परेशान
Baberu, Banda | May 24, 2026 कमासिन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत भीती गांव मे ग्रामीण पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं, गांव में कई हैंड पंप महीनों से खराब पड़े हुए हैं, जिससे लोग पानी पीने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से हैंड पंप बनवाने को लेकर कह चुके हैं लेकिन कोई नहीं सुन रहा। जबकि हैण्डपम्प मरम्मत के नाम पर कई बार रूपया निकाला जा चुका है।