कटंगी: परसवाड़ाघाट में 11.99 लाख की नई सीसी सड़क 3 दिन में ही उखड़ी, गड्डे पड़ गए’ ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप
जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत परसवाड़ाघाट में राज्य वित्त आयोग की राशि से बनी सीसी सड़क महज 3 दिन में ही उखड़ गई। 11.99 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। गुरुवार 09 जुलाई को ठेकेदार शाम 06 बजे तक नई नवेली सड़क के गड्डों की मरम्मत करवाते नजर आया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्त