मथुरा: कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के आश्रम के सिक्योरिटी गार्ड की सड़क हादसे में मौत, घर का सामान लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा
वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के गौरी गोपाल आश्रम में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात एक युवक की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राया थाना क्षेत्र के निवासी प्रहलाद के रूप में हुई है। प्रहलाद बीते 15 तारीख को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई