तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
रघुनाथपुर पुलिस न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के मजुरहा का अलाउद्दीन अंसारी है। जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा टीआर नम्बर 582/25 के तहत वारंट निर्गत हुआ था। इससे पूर्व न्यायालय कई बार नोटिस देकर उसे उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को निदेशित किया था।