हरपालपुर थाना पुलिस ने समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक शातिर अपराधी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज पुत्र महेश निवासी ग्राम हरपालपुर लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था।