हमीरपुर: बसवारी गांव के पास आर्टिगा बाइक में भिड़ंत, बाइक सवारों में से एक की मौत, दो घायलों को किया गया रेफर
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गांव बसवारी के पास अर्टिगा बाइक में हुई भिड़ंत में संदीप की मौत हो गई ,जबकि देवी प्रसाद व नरेंद्र को मुस्करा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों में से एक अर्टिगा का सामने का सीसा तोड़ कर कार के अंदर घुस गया ।दो दूर गिरे। दोनो वाहनो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव p m को भेजा