मूंडवा: कस्बे में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन, निकाली गई शोभायात्रा
Mundwa, Nagaur | Oct 3, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज गुरुवार से आयोजन शुरू हुआ। वहीं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कथा वाचक त्यागी संत हेतमराम जी महाराज व नेमीचंद जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।