आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दमड़ी गांव निवासी आद्या प्रसाद सिंह ने घर के पास संचालित मुर्गी फार्म से फैल रही दुर्गंध को लेकर उप जिलाधिकारी से शिकायत की है। बुधवार को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके घर के बगल में खुले मुर्गी फार्म के कारण आस-पास के माहौल में भीषण दुर्गंध फैल रही है, जिससे परिवार सहित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना