सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचिका ने अपने प्रवचन में कहा कि कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण ही सबसे सरल और प्रभावी साधन है, जिससे मनुष्य सभी कष्टों से मुक्ति पा लेता है।