उदयपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक आरोपी को सोमवार की सुबह हिरासत में ले लिया। थाने के दरोगा अजीत कुमार यादव फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। अठेहा मोड़ पर डाक बंगले के समीप पुलिस को दहेज हत्या का वांछित खानीपुर निवासी दूधनाथ का पुत्र सुमित दिख गया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। दोपहर बाद करीब दो बजे आरोपी को जेल भेज दिया गया।