चिड़ावा: डुलानिया में अज्ञात जानवर ने बाड़े में घुसकर 10 भेड़ों को मारा, 5 दिन पहले 60 भेड़ें हुई थीं मौत के घाट
पिलानी क्षेत्र के डुलानिया गांव में अज्ञात जानवर के हमलों से पशुपालक दहशत में हैं। मंगलवार रात लीखवा रोड स्थित खालवा जोहड़ी में पशुपालक सतपाल के बाड़े में घुसकर किसी जानवर ने 10 भेड़ों को मार डाला। पांच दिन पहले भी इसी बाड़े में करीब 60 भेड़ों को मारा गया था। दोनों घटनाओं में सतपाल को करीब 6 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।