चंदौसी: चंदौसी तहसील के कस्बा बहजोई में स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल चालक को मारी टक्कर, दोनों लोग हुए चोटिल
चंदौसी क्षेत्र के कस्बा बहजोई में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बहजोई स्टेशन रोड तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे साइकिल चालक से बुधवार दोपहर 3:00 के करीब भिड़ गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। बाइक पर दो लोग सवार थे, जबकि साइकिल पर एक व्यक्ति था। गनीमत रही कि हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं।