बलरामपुर: राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित किया रक्तदान शिविर
भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ ने राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्म दिन पर संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में महासंघ इकाई बलरामपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। महासंघ के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है क्योंकि हमारा रक्त विषम परिस्थिति में किसी की जिंदगी बचा सकता है।