नसीराबाद: निजामपुरा रोड के पास ट्रक में भरकर ले जा रहे 15 गोवंश को मुक्त कराया, नसीराबाद सदर थाना पुलिस को दी सूचना
नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के झडवासा के पास निजामपुरा रोड पर गौ रक्षों ने ट्रक का पीछा कर गोवंश भरकर ले जा रहे ट्रक को रोका इस दौरान ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना नसीराबाद सदर थाना को दी गई वहीं सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।