नसीराबाद: नसीराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवाडा चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की हुई दर्दनाक मौत
रविवार करीब 9:30 बजे मामले की जानकारी प्राप्त हुई कि दिलवाडा चौराहे पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार गुदली निवासी कालू सिंह जोधा ने सदर थाने में शिकायत दी है कि उसके भाई का लड़का और उसकी मां नसीराबाद से सामान लेकर घर के लिए लौट रहे थे तभी कार चालक ने टक्कर मार दी।