हरदा: हरदा शहर के छीपानेर रोड स्थित आयकर विभाग कार्यालय के सामने स्कूल वैन में अचानक लगी आग।
Harda, Harda | Jun 30, 2026 हरदा शहर के छीपानेर रोड स्थित आयकर विभाग कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। घटना के समय वैन बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी और उसमें केवल चालक मौजूद था। समय रहते चालक और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।